पंचकूला: सेक्टर 2 में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी की हत्या के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सेक्टर 2 में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी की हत्या और रिटायर्ड कर्नल और उसकी नौकरानी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 8 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।