बक्सर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जंक्शन तक चलने वाली 63234 पैसेंजर ट्रेन के इंजन से 23.125 लीटर शराब बरामद की गई है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने शुक्रवार को 6:40 पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि बरामद शराब की कुल कीमत 17,020 रुपये है, जिसमें रॉयल स्टैग, अफसर च्वाइस, किंग फिशर एवं 8 पीएम ब्रांड शामिल हैं।