केसठ: केसठ में दिन दहाड़े एक घर में हुई चोरी, लगभग 20 लाख के गहने ले भागे चोर
Kesath, Buxar | Feb 1, 2024 केसठ गांव में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन दहाड़े घर में चोरी की अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। गुरुवार को गांव के अरविन्द यादव उर्फ नथुनी की घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घर के मुख्य गेट से लेकर बाॅक्सा, अलमीरा का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने ले भागे है। दस दिन के अंदर दिन दहाड़े चोरी की घटना यह दूसरी है।