केसठ: केसठ के नया बाजार में भाजपा प्रखंड मंडल कमेटी की बैठक आयोजित
Kesath, Buxar | Jan 31, 2024 केसठ के नया बाजार में भाजपा प्रखंड मंडल कमेटी की बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी व सरकार की नीतियों व योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता रिंकू सिंह एव मंडल कार्यशाला प्रभारी सह जिला महामंत्री राजू यादव ने पार्टी द्वारा शुरु की गई गांव चलो अभियान को गांवों तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं को कार्य सौंपा।