केसठ: महादेवगंज गांव में एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे सो रही चार माह की मासूम बच्ची को रौंदा, हुई मौत
Kesath, Buxar | Jan 28, 2024 महादेवगंज गांव में एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे सो रही चार माह की मासूम बच्ची को रौंद दिया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त उसके माता पिता खेत में मजदूरी कर रहे थे। घटना रविवार शाम की है। मृतक मासूम की पहचान केसठ गांव निवासी अरुण मुसहर की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।