केसठ: केसठ पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों को कुष्ठ रोग की पहचान एवं उसका इलाज पर दी टिप्स
Kesath, Buxar | Jan 30, 2024 केसठ पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने मंगलवार को कुष्ठ रोग की पहचान एवं उसका इलाज पर लोगों को टिप्स दिया। उन्होंने बताया कि शरीर पर कोई चकत्ता, जो सुन्न भी हो और वह त्वचा के रंग में हल्की परिवर्तन हो, पसीना नहीं आना यह सब उसकी पहचान है। जिसका इलाज संभव है। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क करना चाहिए।