केसठ: महादेवगंज में बीते दिन हादसे में नवजात की मौत मामले में ट्रैक्टर ऑनर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Kesath, Buxar | Jan 29, 2024 नावानगर थाना क्षेत्र के महादेवगंज में बीते दिन हादसे में नवजात की मौत मामले में ट्रैक्टर ऑनर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मृतक नवजात के पिता केसठ निवासी अरुण मुशहर द्वारा महादेवगंज गांव निवासी ट्रैक्टर ऑनर विनय सिंह को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि बीते दिन रविवार को ट्रैक्टर के कुचलने से एक नवजात की मौत हो गई थी।