भरथना: लखना के समीपवर्ती पहाङपुर में बिना अनुमति पेड़ काटने पर कार्रवाई, लकड़ी लदा ट्रैक्टर किया गया पकड़ा
लखना वन रेंज के पहाड़पुर गांव में बिना अनुमति आम और नीम के करीब आधा दर्जन पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से लकड़ी लदा ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। पेड़ काटने वाले मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पेड़ों की पैमाइश कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और ट्रैक्टर को नियमानुसार सीज किया जाएगा।