◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी ने आज 74 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*
सारण, 15 जून 2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज जनता दरबार में उपस्थित सभी 74 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे।
● रिविलगंज के एक आवेदक ने न्यायालय के आदेश के आलोक में दखल दिहानी कराने का अनुरोध किया. जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी रिविलगंज को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया.
● मांझी के एक आवेदक ने बताया कि उनकी ख़रीदगी की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के क्रम में स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने अपनी जमीन की मापी कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मांझी एवं दाउदपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया।
● मकेर के एक आवेदक ने उनके घर के रास्ते पर पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता बाधित करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी मकेर को दोनों पक्षों के साथ सुनवाई कर समाधान का निदेश दिया।
● मढ़ौरा के एक वृद्ध दंपत्ति ने बताया कि उनकी बहु द्वारा उन्हें घर से निकाल कर कमरे में ताला लगा दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा द्वारा सुनवाई कर दंपत्ति के पक्ष में आदेश पारित किया गया है। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
◆ बनियापुर के एक आवेदक ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर बहाली के आवेदन पर कार्रवाई लंबित रहने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी की विभागीय प्रावधान के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
◆ अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया
#JantaDarbar
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
231 views | Saharsa, Bihar | Jun 15, 2026