चंदला: हथौंहा-चंदला मार्ग पर बाइक से गिरकर CHO सुनील मेहता घायल, जिला अस्पताल भेजा गया
छतरपुर जिले के हथौंहा-चंदला मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक से गिरकर उप स्वास्थ्य केंद्र हथौंहा में पदस्थ CHO सुनील मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 112 डायल कर चंदला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में सुधार न होने और मिर्गी के दौरे आने पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।