पूंगल: निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरे मजदूर की हुई मौत, पूगल थाने में मामला दर्ज
पूगल कस्बे में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक हुक्माराम नायक के पुत्र मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पिता निर्माण कार्य कर रहे थे। उस दौरान छत से गिरे ओर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा है ओर मृग की जांच प्रारंभ की है।