*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भिण्ड विधायक श्री कुशवाह के दिवंगत पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की*
*भिण्ड 12 नवम्बर 2026/*
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भिण्ड विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक श्री कुशवाह के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया था।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ ही रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष रीवा श्री वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। #पुलिस #BhindNews #भिंड #polic #ब्रेकिंग #viral #bhind