*मां शारदा मंदिर में मानवता की मिसाल: एसडीएम मैडम के निर्देश पर दिव्यांग श्रद्धालु को सुरक्षा कर्मियों ने कराए दर्शन*
*मां शारदा के दरबार में उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग श्रद्धालु को सुगमता से कराए गए दर्शन।*
मैहर/मां शारदा मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी दौरान एक दिव्यांग श्रद्धालु भी मां शारदा के दर्शन करने मंदिर पहुंचा। भारी भीड़ के कारण उसे दर्शन करने में कठिनाई हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम मैडम के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने विशेष सहयोग करते हुए दिव्यांग श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगमता से मां शारदा के दर्शन कराए।
सुरक्षा कर्मियों की इस मानवीय पहल से दिव्यांग श्रद्धालु को काफी राहत मिली और वह बिना किसी परेशानी के माता रानी के दर्शन कर सका।
प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की इस संवेदनशीलता ने यह संदेश दिया कि श्रद्धा और आस्था के सामने किसी की शारीरिक परेशानी बाधा नहीं बननी चाहिए। एसडीएम मैडम के निर्देश और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
*मां शारदा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना प्रशासन की सराहनीय पहल है।*