ढाका: सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी ने एक ट्रक से 550 बोरा यूरिया खाद किया ज़ब्त
पूर्वी चंपारण:- गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढाका एवं थाना अध्यक्ष ढाका के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06G 9262) पर कालाबाजारी हेतु ले जा रहे लगभग 550 बैग GROW MORE कंपनी का यूरिया उर्वरक जप्त किया गया।