फर्रुखाबाद: बहन के शादी के कार्ड लेने जा रहा बाइक सवार युवक, साइकिल सवार को बचाने में गिरकर गंभीर रूप से घायल
थाना जहागंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर निवासी आकाश पुत्र सत्यदेव उम्र 22 वर्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड लेने के लिए जहानगंज स्थित प्रिंटिंग प्रेस पर जा रहा था। तभी उसकी बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने में बाइक सवार आकाश बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे युवक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची