Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन पलवल, 28 जून। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, पलवल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह बैडमिंटन अकादमी एसएनडी, सोहना रोड, पलवल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 जून को किया गया, जिसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, ओपन तथा 35+ आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व राजनीतिक सचिव दीपक मंगला रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यशपाल एवं संयुक्त सचिव शुभांकित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रवि ने मुख्य रेफरी, लिटिल ने डिप्टी रेफरी तथा सर्वज्ञ, पुनीत मोहन एवं तुषार ने अंपायर की भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन प्रतिवर्ष बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करती है, तथा इसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी जुलाई अगस्त में होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं | मंच का सफल संचालन खुशबू मित्तल ने किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अमिता गुप्ता, स्वतंत्र गोयल, पिताम्बर तेवतिया, मॉनिका अग्रवाल, पूजा सेठी, गीता, लक्ष्य ने विशेष सहयोग दिया.और अजरोंदा मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी | प्रतियोगिता के परिणाम बॉयज सिंगल्स अंडर-11: ओजस कांत विजेता, अनिकेत सिंह उपविजेता। बॉयज सिंगल्स अंडर-13: राघवेंद्र विजेता, कबीर अरोड़ा उपविजेता। बॉयज सिंगल्स अंडर-15: निर्भय विजेता, नैतिक उपविजेता। बॉयज सिंगल्स अंडर-17: आयुष्मान विजेता, निर्भय उपविजेता। बॉयज सिंगल्स अंडर-19: तुषार सिरोही विजेता, हिमेश कुमार उपविजेता। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-11: थिया जैन विजेता, समायरा देशवाल उपविजेता। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13: हरनूर बांगा विजेता, काव्या उपविजेता। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15: मानिनी विजेता, संस्कृति उपविजेता। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-17: आरुषि विजेता, दीपांगी रावत उपविजेता। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-19: दीपांगी रावत विजेता, देवांशी बांगा उपविजेता। बॉयज डबल्स अंडर-11: तक्ष एवं युवान विजेता, हेमांश एवं लक्षित उपविजेता। बॉयज डबल्स अंडर-13: ओजस एवं राघवेंद्र विजेता, कबीर अरोड़ा एवं रियान उपविजेता। बॉयज डबल्स अंडर-15: नैतिक चौहान एवं निर्भय मंगला विजेता, जयंत एवं राघवेंद्र उपविजेता। बॉयज डबल्स अंडर-17: आयुष्मान एवं निर्भय विजेता, दक्ष धारीवाल एवं मुकुल उपविजेता। बॉयज डबल्स अंडर-19: अमन पोसवाल एवं हिमेश विजेता, गगन सिंह एवं तुषार उपविजेता। गर्ल्स डबल्स अंडर-17: धरा एवं आरुषि विजेता। गर्ल्स डबल्स अंडर-19: रवीना एवं अनवी विजेता। मिक्स्ड डबल्स अंडर-17: वैभव एवं साक्षी विजेता। मिक्स्ड डबल्स अंडर-19: गगन सिंह एवं देवांशी बांगा विजेता। मेंस सिंगल्स: तुषार सिरोही विजेता, हिमेश उपविजेता। वुमेन सिंगल्स: दीपांगी रावत विजेता, पूनम उपविजेता। मेंस डबल्स: हिमेश एवं उदित विजेता, केशव एवं निहाल उपविजेता। मिक्स्ड डबल्स: लवी एवं दीपांगी विजेता, उदित रावत एवं देवांशी बांगा उपविजेता। मेंस सिंगल्स 35+: अजय विजेता। मेंस डबल्स 35+: अरुण एवं कुणाल विजेता, अजय एवं लोकेश उपविजेता रहे। कार्यक्रम में पलवल के अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ी, अभिभावकगण एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यशपाल मंगला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ |

Palwal, Palwal | Jun 29, 2026

MORE NEWS

पलवल के लोगों के लिए खुशखबरी, सस्ते दामों में मिलेगा अच्छा सोना
Address:-- : Main Bazaar, Near Darbar Kuan, Palwal (121102), Haryana

CONTACT:- ANIL VERMA:- 98123 36199
YASH VERMA:- 88160 26287

#palwal #palwalkhabar #faridabad #goldjewellery #jewelrydesign #faridabad #jwellery #jewelrydesigner #jewelrylover

पलवल के लोगों के लिए खुशखबरी, सस्ते दामों में मिलेगा अच्छा सोना Address:-- : Main Bazaar, Near Darbar Kuan, Palwal (121102), Haryana CONTACT:- ANIL VERMA:- 98123 36199 YASH VERMA:- 88160 26287 #palwal #palwalkhabar #faridabad #goldjewellery #jewelrydesign #faridabad #jwellery #jewelrydesigner #jewelrylover

Palwal, Palwal | Jun 29, 2026

पलवल पुलिस की गौ-मांस तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: होडल थाना पुलिस ने 21 टन प्रतिबंधित गौ-मांस से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

'डॉग एंड कैट फूड (एनिमल फीड)' के फर्जी बिल की आड़ में की जा रही थी तस्करी, मुस्तैद पलवल पुलिस ने गौ-मांस तस्करी के नापाक मंसूबों को किया नाकाम।
पलवल पुलिस गोवंश के अवैध व्यापार, तस्करी और गोहत्या जैसी गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है – नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, पलवल।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना होडल पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौ-मांस से भरे एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर करमन बॉर्डर के पास की गई नाकाबंदी
थाना होडल प्रभारी निरीक्षक सुन्दर पाल के अनुसार, 23 जून 2026 की रात्रि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करमन बॉर्डर की ओर से एक बंद बॉडी रेफ्रिजरेटेड ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर: GJ-04-AW-0023), जिसमें अवैध रूप से गौ-मांस भरा हुआ है, आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-19 स्थित करमन बॉर्डर के समीप नाकाबंदी की।
कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक ने ट्रक रोक दिया।
फर्जी बिल की आड़ में की जा रही थी तस्करी
पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान कोक सिंह, निवासी ग्राम जमौड़ी, जिला देवास (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। ट्रक में लदे माल के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उसने एक बिल प्रस्तुत किया, जिस पर 'Dog & Cat Food (Animal Feed)' अंकित था। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की गई।
वैज्ञानिक जांच में हुई गौ-मांस की पुष्टि
नियमानुसार पशु चिकित्सक की उपस्थिति में ट्रक खोलकर मांस के नमूने लिए गए और उन्हें वैज्ञानिक परीक्षण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा की मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए प्रयोगशाला, फरीदाबाद भेजा गया।
28 जून 2026 को प्राप्त आधिकारिक जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि ट्रक में रखा गया प्रतिबंधित मांस गौ-मांस (Cow/Ox Meat) था।
जांच में ट्रक से 21,000 किलोग्राम (21 टन) गौ-मांस बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त भारत बेंज ट्रक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है, को भी जब्त कर लिया गया।
सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज
वैज्ञानिक पुष्टि के उपरांत आरोपी चालक कोक सिंह के विरुद्ध थाना होडल में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पलवल पुलिस गोवंश के अवैध व्यापार, तस्करी और गोहत्या जैसी गतिविधियों के विरुद्ध पूरी तरह 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पलवल पुलिस की गौ-मांस तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: होडल थाना पुलिस ने 21 टन प्रतिबंधित गौ-मांस से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार 'डॉग एंड कैट फूड (एनिमल फीड)' के फर्जी बिल की आड़ में की जा रही थी तस्करी, मुस्तैद पलवल पुलिस ने गौ-मांस तस्करी के नापाक मंसूबों को किया नाकाम। पलवल पुलिस गोवंश के अवैध व्यापार, तस्करी और गोहत्या जैसी गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है – नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना होडल पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौ-मांस से भरे एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर करमन बॉर्डर के पास की गई नाकाबंदी थाना होडल प्रभारी निरीक्षक सुन्दर पाल के अनुसार, 23 जून 2026 की रात्रि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करमन बॉर्डर की ओर से एक बंद बॉडी रेफ्रिजरेटेड ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर: GJ-04-AW-0023), जिसमें अवैध रूप से गौ-मांस भरा हुआ है, आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-19 स्थित करमन बॉर्डर के समीप नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक ने ट्रक रोक दिया। फर्जी बिल की आड़ में की जा रही थी तस्करी पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान कोक सिंह, निवासी ग्राम जमौड़ी, जिला देवास (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। ट्रक में लदे माल के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उसने एक बिल प्रस्तुत किया, जिस पर 'Dog & Cat Food (Animal Feed)' अंकित था। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की गई। वैज्ञानिक जांच में हुई गौ-मांस की पुष्टि नियमानुसार पशु चिकित्सक की उपस्थिति में ट्रक खोलकर मांस के नमूने लिए गए और उन्हें वैज्ञानिक परीक्षण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा की मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए प्रयोगशाला, फरीदाबाद भेजा गया। 28 जून 2026 को प्राप्त आधिकारिक जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि ट्रक में रखा गया प्रतिबंधित मांस गौ-मांस (Cow/Ox Meat) था। जांच में ट्रक से 21,000 किलोग्राम (21 टन) गौ-मांस बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त भारत बेंज ट्रक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है, को भी जब्त कर लिया गया। सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज वैज्ञानिक पुष्टि के उपरांत आरोपी चालक कोक सिंह के विरुद्ध थाना होडल में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक का संदेश पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पलवल पुलिस गोवंश के अवैध व्यापार, तस्करी और गोहत्या जैसी गतिविधियों के विरुद्ध पूरी तरह 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Palwal, Palwal | Jun 29, 2026

थाना शहर पलवल पुलिस ने गोविंद हत्याकांड में किशोर आरोपी को भी लिया अभिरक्षा में।
मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भेजा गया जेल, किशोर आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना शहर पलवल पुलिस ने गोविंद हत्याकांड में एक किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लेने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया था।
थाना शहर प्रभारी पी/एसआई अमित कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव पातली-आल्हापुर के गंदे नाले के पास, सेक्टर-6 स्थित खाली जंगल में एक युवक का गला-सड़ा शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट (HR-30 AC-3157) तथा एक पहचान पत्र बरामद किया, जिसके आधार पर मृतक की पहचान गोविंद पुत्र रमेश, निवासी बांस मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई। गोविंद 24 जून 2026 से लापता था। मृतक के भाई कमल की शिकायत पर थाना शहर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने 27 जून 2026 को मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को हथीन रोड से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला और मृतक के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की जानकारी तथा पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते इस हत्या की साजिश रची गई थी।
मुख्य आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया तथा वारदात में शामिल एक किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि किशोर आरोपी को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में पुलिस प्रत्येक पहलू से गहन जांच कर रही है तथा वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

थाना शहर पलवल पुलिस ने गोविंद हत्याकांड में किशोर आरोपी को भी लिया अभिरक्षा में। मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भेजा गया जेल, किशोर आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना शहर पलवल पुलिस ने गोविंद हत्याकांड में एक किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लेने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया था। थाना शहर प्रभारी पी/एसआई अमित कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव पातली-आल्हापुर के गंदे नाले के पास, सेक्टर-6 स्थित खाली जंगल में एक युवक का गला-सड़ा शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट (HR-30 AC-3157) तथा एक पहचान पत्र बरामद किया, जिसके आधार पर मृतक की पहचान गोविंद पुत्र रमेश, निवासी बांस मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई। गोविंद 24 जून 2026 से लापता था। मृतक के भाई कमल की शिकायत पर थाना शहर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने 27 जून 2026 को मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को हथीन रोड से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला और मृतक के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की जानकारी तथा पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते इस हत्या की साजिश रची गई थी। मुख्य आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया तथा वारदात में शामिल एक किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि किशोर आरोपी को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में पुलिस प्रत्येक पहलू से गहन जांच कर रही है तथा वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Palwal, Palwal | Jun 29, 2026

पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: क्राइम ब्रांच और थाना शहर पलवल के संयुक्त अभियान में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
प्रेम प्रसंग और पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई थी युवक की हत्या, आरोपी पुलिस रिमांड पर।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना शहर प्रभारी पी/एसआई अमित कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव पातली-आल्हापुर के गंदे नाले के पास, सेक्टर-6 स्थित खाली जंगल में एक युवक का गला-सड़ा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस, भवन कुंड चौकी, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट (HR-30 AC-3157) तथा एक पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान गोविंद पुत्र रमेश, निवासी बांस मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई। गोविंद 24 जून 2026 से लापता था। मृतक के भाई कमल की शिकायत पर थाना शहर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच पलवल और पुलिस चौकी भवन कुंड के संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को 27 जून 2026 को हथीन रोड से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक का आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। साथ ही पैसों के लेनदेन को लेकर भी तनाव था। वारदात वाले दिन आरोपी मृतक को सेक्टर-6 के जंगल में ले गए, जहां पहले साथ बैठकर शराब पी और बाद में ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
एक दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने आरोपी को 28 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त अन्य सामान, मृतक का मोबाइल फोन, बैग तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: क्राइम ब्रांच और थाना शहर पलवल के संयुक्त अभियान में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग और पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई थी युवक की हत्या, आरोपी पुलिस रिमांड पर। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच पलवल और थाना शहर पलवल की संयुक्त टीम ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर प्रभारी पी/एसआई अमित कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव पातली-आल्हापुर के गंदे नाले के पास, सेक्टर-6 स्थित खाली जंगल में एक युवक का गला-सड़ा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस, भवन कुंड चौकी, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट (HR-30 AC-3157) तथा एक पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान गोविंद पुत्र रमेश, निवासी बांस मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई। गोविंद 24 जून 2026 से लापता था। मृतक के भाई कमल की शिकायत पर थाना शहर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच पलवल और पुलिस चौकी भवन कुंड के संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को 27 जून 2026 को हथीन रोड से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक का आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। साथ ही पैसों के लेनदेन को लेकर भी तनाव था। वारदात वाले दिन आरोपी मृतक को सेक्टर-6 के जंगल में ले गए, जहां पहले साथ बैठकर शराब पी और बाद में ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी पुलिस ने आरोपी को 28 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त अन्य सामान, मृतक का मोबाइल फोन, बैग तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Palwal, Palwal | Jun 29, 2026