सिकंदराराऊ: बत्तरखास में नई विद्युत लाइन डालने के कारण विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह रहेगी बाधित
एसडीओ युसूफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया है दिनांक 21 अगस्त को वनस्पति फ्रोजन फूड प्राइवेट लिमिटेड बत्तरखास के लिए नई विद्युत लाइन डालने का कार्य किया जायेगा। जिसके चलते अगसोली फीडर से निकलने वाली विद्युत आपूर्ति संबंधित क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है विद्युत विभाग का सहयोग करें।