मंझनपुर: भेलखा गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग पड़ोसियों ने एक शख्स को लाठी-डंडों से मारा-पीटा
मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलखा गाँव में शनिवार शाम दो पक्षों में लाठी डंडे चले।सन्तोष नाम के व्यक्ति इस झगड़े के दौरान घायल हुए हैं।मामले की वीडियो भी वायरल हुई।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।बताया जाता है कि सन्तोष का पड़ोसी सोनेलाल, गुड्डू और नरेश से पुराना विवाद है।शनिवार शाम को मामूली बात पर गाँव में बवाल होने से माहौल बदल गया है।