मंझनपुर: एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान से भड़का पासी समाज, सुहेलदेव आर्मी ने मंझनपुर चौराहे पर सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला
कौशाम्बी जिले में शनिवार को एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेल देव पासी को लुटेरा कहे जाने पर पासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। इसे भारतीय संस्कृति और समाज का घोर अपमान मानते हुए सुहेलदेव आर्मी के कार्यकर्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है।