मंझनपुर: मंझनपुर ब्लॉक में ट्रांसफर फाइल के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया सफाई कर्मचारी, 5500 रुपए घूस लेते हुआ गिरफ्तार
मंझनपुर ब्लॉक में एक सफाई कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एडीओ पंचायत कार्यालय में बाबू की तरह काम कर रहे शिवनंदन को 5500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। शिवनंदन ने बरई बंधवा के एक सफाई कर्मचारी शिवचरण से उनकी पत्रावली आगे भेजने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया था।