मंझनपुर: समदा में सरकारी भांग की दुकान में गांजा बेचे जाने का वीडियो वायरल, मंझनपुर पुलिस को जांच के निर्देश
कौशांबी का जिला मुख्यालय मंझनपुर के समदा में सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है।शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति ने गांजा खरीद कर वीडियो वायरल किया है।वीडियो पर मंझनपुर पुलिस को जांच के निर्देश किए गए हैं। बताया जाता है कि समदा चौराहा डीएम ऑफिस और एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर है।