मंझनपुर: मंझनपुर में सेवा पखवाड़ा संगोष्ठी में गूंजा मोदी सरकार का विजन, हर गरीब को मकान तक की उपलब्धियां रेखांकित
मंझनपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को लगभग 1 बजे प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि कौशलेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला है।