मंझनपुर: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी म्योहर बड़े तालाब के पास से गिरफ्तार, किशोरी से फोन पर करता था बात
करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि पूरामुफ्ती निवासी रामा उर्फ राम पुत्र नरेश सरोज उसका रितेश्दार है। रिश्तेदारी के कारण वह अक्सर घर आता-जाता था और फोन पर 16 वर्षीय बेटी से बातचीत करने लगा था। पीड़ित की मानें तो सात सितम्बर की सुबह आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को अगवा कर लिया था। मामले में पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा कायम हुआ था।