नाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लालूचक गांव निवासी बजरंगी मंडल के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पहुंची है।