जींद: नागरिक अस्पताल में वीरवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
पीएमओ डा. जितेंद्र कादियान ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरा करते ही अपना वोट बनवा कर मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए और मतदान के दिन सोच-समझ कर अपना वोट डालना चाहिए ताकि हम निष्पक्ष तरीके से इच्छा अनुसार व्यक्ति का चुनाव कर सकें। इस दौरान मतदान कर और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ भी ग्रहण करवाई गई।