बुढ़ाना: नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत बुधवार को नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त इदरीश पुत्र जिलेदिन गांव सोरम का निवासी है। शाहपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेजा है।