बुढ़ाना: गांव गोयला,शौरम,डूंगर और काकडा में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ग्रामीणों से की मुलाकात
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गोयला,शौरम,डूंगर,काकडा में पहुंचे पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा ग्रामीणों से मुलाकात की गई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों और योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही गांव में हुए आकस्मिक निधन पर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान गांव के गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।