बुढ़ाना: सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त इंतजार पुत्र उस्मान मोहल्ला दरबार कस्बा शाहपुर का निवासी है। जिसके पास से 1245 रूपए, सट्टा पर्ची, एक दफ्ती, एक पेन आदि बरामद किए गए है।