बुढ़ाना: शाहपुर थाना क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज करण सिंह के छात्रों पर दबंगों द्वारा किया गया हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज करण सिंह के छात्रों पर दबंगों द्वारा हमला किया गया। दबंगों द्वारा दो छात्र उवेश व सदीक निवासी गांव कसेरवा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पीड़ित छात्रों द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है।