टेहरोली: टहरौली में नहर खुलवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
गुरसराय नहर खुलवाने की मांग को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री हुकुम राजपूत ने उपजिलाधिकारी (SDM) टहरौली को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने नहर खुलवाकर क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि किसानों को अपनी फसलों की कटाई और उखाड़ने के कार्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।