नबीनगर: फुलडीहा टोला में पुलिस ने तीन महुआ शराब भट्ठी किया ध्वस्त, 20 kg जावा महुआ विनिष्ट
माली थाना की पुलिस ने फुलडीहा टोला में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. जहां तीन महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. वही मौके पर 20 kg जावा महुआ को विनिष्ट किया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. पुलिस शराब निर्माण में जुटे लोगों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई कर रही है.