भरथना: लुधियानी राजकीय हाईस्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्षों के लेंटर में मानक के विपरीत सरिया लगाने का आरोप, जांच की मांग
महेवा ब्लॉक के लुधियानी स्थित राजकीय हाईस्कूल परिसर में अलंकार योजना के तहत करीब 27 लाख रुपये की लागत से बन रहे दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 4 बजे लेंटर में ढाई सूती सरिया लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग की है।