सोरांव: फाफामऊ गंगा घाट पर आधुनिक सुविधाओं से लैस शव दाह गृह का हुआ लोकार्पण
फाफामऊ गंगा घाट पर द्वितीय विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण बुधवार की सुबह किया गया। 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित इस शवदाह गृह का उद्घाटन महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने किया। यह परियोजना फाफामऊ और पूरे प्रयागराज क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके संचालन से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक, पर्यावरण अनुकूल और समयबद्ध होगी।