करपी: अंधराचक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पाँच गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Feb 20, 2026 शहर तेलपा थाना क्षेत्र के अंधराचक गांव में 9 फरवरी को हुई हत्या मामले में शहर तेलपा पुलिस ने पटना के कदम कुआं से मुख्य शूटर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर तेलपा पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे गिरफ्तारी की पुष्टि की।