भागलपुर, 29 अगस्त 2026:- उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश, वि0प्र0से0 द्वारा आज जीविका के जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका द्वारा बताया गया कि कर्मियों की उपस्थिति एप के माध्यम से दर्ज की जाती है। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी कर्मियों की उपस्थिति का नियमित एवं विधिवत अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का भी समुचित संधारण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय सभी कर्मी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय को सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में पाया गया कि पूर्व की बड़ी संख्या में संचिकाएं अस्त-व्यस्त अवस्था में रखी हुई हैं। इस पर उन्होंने जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को सभी संचिकाओं का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध तरीके से रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक अभिलेखों एवं संचिकाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उप विकास आयुक्त ने कार्यालयीय कार्यों में सुव्यवस्था, स्वच्छता एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 29, 2026