विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
---
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में एक जून को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़़ श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सामान्यजन को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य लोगों को तंबाकू के सेवन जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा से होने वाले जानलेवा स्वास्थ्य खतरों जैसे कैंसर, हदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सामान्यजन को कभी भी तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शुभम जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ का स्टाप, सचिव ग्रामीण स्वालंबन समिति श्री राजकुमार अहिरवार, कार्यकर्ता एवं सामान्यजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh