पटना ग्रामीण: पीएम मोदी का बिहार दौरा: पटना में 2 दिन रहेंगे, दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा उलट फेर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले एकदिवसीय दौरे पर 30 मई को बिहार आने वाले थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मामले की जानकारी दी है।