जतारा: फिरोजपुरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।