फर्रुखाबाद: वन चेतना केंद्र के पास युवक का शव मिला, पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कादरी गेट थाना क्षेत्र में पांचालघाट पर इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित वन चेतना केंद्र के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। स्थानीय लोगों ने युवक को वन चेतना केंद्र के पास पड़ा देखा था, जिसके बाद उन्होंने कादरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आई...