मिर्ज़ापुर: विंध्याचल की एक संस्था के खाते में अचानक आए एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए, लखनऊ के एक श्रद्धालु ने गलती से भेजे थे रुपए
विंध्याचल की एक संस्था के खाते में अचानक एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए आने से का मामला सामने आया है। लखनऊ के एक श्रद्धालु ने गलती से उक्त खाते में रुपए भेज दिए थे। जानकारी होने पर श्रद्धालु ने खाता संचालक बादल मिश्रा और मोहित मिश्रा को अवगत कराया। जिस संस्था के खाते में रुपए आए थे वह विंध्याचल में पूजन आरती के अलावा अन्य कार्यक्रम कराती है। रूपये वापस किए गए।