मिर्ज़ापुर: केंद्र सरकार की एनपीएस यूपीएस का शिक्षकों ने किया विरोध, DIOS कार्यालय महुवरिया पर दिया धरना एवं सौंपा मांग पत्र
केंद्र सरकार की यूपीएस और एनपीएस का शिक्षकों ने किया विरोध। महुवरिया स्थित डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन बुधवार को संपन्न हुआ। शिक्षकों ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए। 20 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।