मिर्ज़ापुर: गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर देहात कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल में
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार को गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई की उपनिरीक्षक राकेश राय ने मुखबिर की सूचना पर आयुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त महेंद्र प्रसाद बिहार पुत्र स्वर्गीय लोकनाथ विहार निवासी हमीरपुर थाना जमालपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।