मिर्ज़ापुर: जिले में एक बार फिर गंगा का बढ़ाव हुआ शुरू, 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
जनपद में गंगा 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दोपहर 12 बजे तक गंगा का बढ़ाव 8 सेंटीमीटर प्रति घंटा था। लेकिन शाम चार बजे के बाद से बढ़ाव घटाकर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गया है। गंगा का वर्तमान जलस्तर 72.710 मीटर दर्ज किया गया है। जनपद में खतरे का निशान 77.724 मीटर है।