मिर्ज़ापुर: जिगना थाना प्रभारी सहित 6 अन्य के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश मचा हड़कंप
जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ भवरूपुर ग्राम निवासी सभा शंकर दुबे के खेत का एक मामला न्यायालय में कैंसिलेशन का विचाराधीन है। इसके बाद बिना किसी आदेश के जिगना थाना प्रभारी द्वारा। विपक्षी से मिली भगत करते हुए खेत को जोतवा दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्चअधिकारियों से किया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित को सीजेएम कोर्ट जाने पर न्याय मिला।