कायमगंज: शमशाबाद में मीटर में शॉर्ट सर्किट से ई-रिक्शा जल गया, एक लाख रुपये से ज्यादा का हुआ नुकसान
शमशाबाद में देर रात मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई-रिक्शा जल गया। इससे करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। मोहल्ला तराई के रहने वाले अदील खां पुत्र मुनबर खां ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। रात उन्होंने रोज की तरह ई-रिक्शा घर के बाहर चार्जिंग पर लगाया और सो गए। घर के बाहर लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ।