बाह में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं से दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
हालिया फायरिंग कांड के बाद फिर चर्चा में आया बाह क्षेत्र, पहले भी वायरल हो चुके हैं हथियारों के वीडियो
आगरा के बाह क्षेत्र में लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार शाम भाजपा नेता एवं ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष शीलू पचौरी की कार पर कथित फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि हमलावरों की गोली कार में बैठे एक सहयोगी की गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाह क्षेत्र में आए दिन फायरिंग और दबंगई की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले जरार क्षेत्र में भी फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है, वहीं हथियारों के साथ युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। हालिया घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Post Credit - Puneet Sharma
#BahAgra #AgraNews #BreakingNews #Firing #CrimeNews #UPPolice #LawAndOrder #Bah #Jarar #ViralVideo #UttarPradesh #AgraBreaking #ChambalTimes #PoliceAction #AgraCrime #Injured #CrimeUpdate #BahNews
Agra, Agra | Jun 14, 2026