Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Chambaltimes

मंदिर गए युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

रूपपुरा में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाज के दौरान मौत

आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में गुरुवार शाम रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय प्रदीप मिश्रा मंदिर में पूजा के लिए दीपक रखने गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीने और पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया, जहां से इटावा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। मामले की जांच जारी है।

#Agra #Jaitpur #RupPura #AgraNews #BreakingNews #MurderCase #CrimeNews #UPPolice #Firing #UttarPradesh #BahNews #PoliceInvestigation #ChambalTimes #JaitpurNews #ViralNews

मंदिर गए युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव रूपपुरा में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाज के दौरान मौत आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में गुरुवार शाम रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय प्रदीप मिश्रा मंदिर में पूजा के लिए दीपक रखने गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीने और पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया, जहां से इटावा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। मामले की जांच जारी है। #Agra #Jaitpur #RupPura #AgraNews #BreakingNews #MurderCase #CrimeNews #UPPolice #Firing #UttarPradesh #BahNews #PoliceInvestigation #ChambalTimes #JaitpurNews #ViralNews

Agra, Agra | Jun 19, 2026

ताजगंज में फूटा जनाक्रोश, जानलेवा सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी और क्षेत्रवासी

7-8 गहरे गड्ढों और जर्जर सड़क से लोगों की जान पर बन आई, कई हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खरादी टोला के सामने जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के विरोध में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। युवा व्यापारी स्वर्गीय अंकित अग्रवाल की मौत का जिक्र करते हुए लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने नमामि गंगे परियोजना के कार्यों में लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए सड़क को तत्काल दुरुस्त करने, डिवाइडर लगाने, भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

#Agra #Tajganj #AgraNews #RoadSafety #BreakingNews #NamamiGange #PublicProtest #RoadAccident #TajganjNews #ChambalTimes #TrafficSafety #JanAakrosh #AgraBreaking #LocalNews #InfrastructureIssue

ताजगंज में फूटा जनाक्रोश, जानलेवा सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी और क्षेत्रवासी 7-8 गहरे गड्ढों और जर्जर सड़क से लोगों की जान पर बन आई, कई हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खरादी टोला के सामने जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के विरोध में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। युवा व्यापारी स्वर्गीय अंकित अग्रवाल की मौत का जिक्र करते हुए लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नमामि गंगे परियोजना के कार्यों में लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए सड़क को तत्काल दुरुस्त करने, डिवाइडर लगाने, भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। #Agra #Tajganj #AgraNews #RoadSafety #BreakingNews #NamamiGange #PublicProtest #RoadAccident #TajganjNews #ChambalTimes #TrafficSafety #JanAakrosh #AgraBreaking #LocalNews #InfrastructureIssue

Agra, Agra | Jun 18, 2026

कमिश्नरी आगरा के बाह तहसील क्षेत्र के जरार में सनसनीखेज डकैती!

बदमाशों की प्लानिंग और वारदात को अंजाम देने का तरीका जानकर हर कोई हैरान है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

#Agra #Bah #Jarar #AgraNews #BreakingNews #CrimeNews #Dacoity #ViralVideo #UPNews #PoliceInvestigation #ChambalTimes

कमिश्नरी आगरा के बाह तहसील क्षेत्र के जरार में सनसनीखेज डकैती! बदमाशों की प्लानिंग और वारदात को अंजाम देने का तरीका जानकर हर कोई हैरान है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो। #Agra #Bah #Jarar #AgraNews #BreakingNews #CrimeNews #Dacoity #ViralVideo #UPNews #PoliceInvestigation #ChambalTimes

Agra, Agra | Jun 16, 2026

आगरा ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से शिफ्ट हुई मजार

आगरा के एमजी रोड पर स्थित एक मजार को मुस्लिम समाज और प्रशासन के आपसी सहयोग से नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। लंबे समय से यह मजार फुटपाथ पर स्थित थी, लेकिन मेट्रो परियोजना के तहत सड़क और फुटपाथ चौड़ीकरण के बाद यह यातायात में बाधा बन रही थी।

प्रशासन और मुस्लिम पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जिसके बाद समाज के लोगों ने स्वयं मजार को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।

इस कदम से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। शहर में इस पहल को सामाजिक सौहार्द, सहयोग और जनहित की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

#AgraNews #Agra #MGRoad #SocialHarmony #AgraMetro #TrafficManagement #PositiveNews #UttarPradesh #PublicInterest #ChambalTimes

आगरा ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से शिफ्ट हुई मजार आगरा के एमजी रोड पर स्थित एक मजार को मुस्लिम समाज और प्रशासन के आपसी सहयोग से नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। लंबे समय से यह मजार फुटपाथ पर स्थित थी, लेकिन मेट्रो परियोजना के तहत सड़क और फुटपाथ चौड़ीकरण के बाद यह यातायात में बाधा बन रही थी। प्रशासन और मुस्लिम पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जिसके बाद समाज के लोगों ने स्वयं मजार को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। इस कदम से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। शहर में इस पहल को सामाजिक सौहार्द, सहयोग और जनहित की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। #AgraNews #Agra #MGRoad #SocialHarmony #AgraMetro #TrafficManagement #PositiveNews #UttarPradesh #PublicInterest #ChambalTimes

Agra, Agra | Jun 16, 2026

स्पा सेंटर पर गंभीर आरोप, युवती का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक स्पा सेंटर को लेकर विवाद सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक युवती ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित करने, समय पर वेतन न देने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

युवती ने अपनी शिकायत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पक्ष का बयान और पुलिस जांच का इंतजार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

#Mandsaur #MadhyaPradesh #Agra #ViralVideo #SpaCenter #NewsUpdate #BreakingNews #SocialMedia #MPNews #AgraNews #ChambalTimes

स्पा सेंटर पर गंभीर आरोप, युवती का वीडियो वायरल मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक स्पा सेंटर को लेकर विवाद सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक युवती ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित करने, समय पर वेतन न देने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने अपनी शिकायत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पक्ष का बयान और पुलिस जांच का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। #Mandsaur #MadhyaPradesh #Agra #ViralVideo #SpaCenter #NewsUpdate #BreakingNews #SocialMedia #MPNews #AgraNews #ChambalTimes

Agra, Agra | Jun 16, 2026

Latest Chambaltimes News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App