अमरिया: जहानाबाद के पंसोली गांव में गौवंशीय अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव पंसोली में गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। गौरक्षा हिन्दू दल के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने थाना जहानाबाद में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने एक गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिए। सूचना मिलने पर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।