उधवा: मध्य पियारपुर पंचायत में ग्रामीणों ने किया जर्जर एलटी तार बदलने की मांग
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत में जर्जर एलटी तार बदलने को लेकर स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों ने सहायक विद्युत कार्यालय राजमहल को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक अभियंता साहिबगंज,क्षेत्रीय विधायक तथा सांसद को भी भेजी है। सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी।