*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 150 बालिकाओं ने किया योगाभ्यास*
---------
*पर्यटन मंत्रालय एवं माय युवा भारत ने किया आयोजन*
इंदौर, 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, इंदौर कार्यालय, माय युवा भारत तथा युवा एवं खेल विभाग इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग विभाग के गर्ल्स हॉस्टल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री चेनू सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए तथा योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं विभिन्न आसनों के शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 150 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार एवं माय युवा भारत की ओर से टी-शर्ट एवं कैप वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक श्री ए. गोपाल, माय युवा भारत के डिप्टी डायरेक्टर श्री पंकज गोस्वामी तथा युवा एवं खेल विभाग इंदौर की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती लीना श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक निदेशक श्री ए. गोपाल ने सभी प्रतिभागियों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #MYBharat #FitIndia #YouthDevelopment #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
21 views | Indore, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026